Pariksha Pe Charcha Episode 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के तनाव, चिंता और मानसिक दबाव से निपटने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। पीएम मोदी ने गुवाहाटी और गुजरात के छात्रों से संवाद किया।
Pariksha Pe Charcha 2026: डाइट, सांस और दिनचर्या पर पीएम मोदी की सलाह
एक छात्र के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि उनकी डाइट का कोई तय सिस्टम नहीं रहा। अलग-अलग जगहों पर रहने के कारण जो उपलब्ध होता था, वही खा लेते थे और कई बार खुद भी खाना पकाना पड़ता था। उन्होंने गहरी सांस लेने, सूर्योदय देखने और शरीर को प्राथमिकता देने की आदत डालने की सलाह दी।
PPC 2026: पढ़ाई और जुनून में संतुलन जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पढ़ाई और रचनात्मक शौक एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। दोनों को संतुलित तरीके से अपनाया जा सकता है। कला, संगीत और रचनात्मक गतिविधियां अकादमिक दबाव से होने वाले तनाव को कम करने में मदद करती हैं।
Pariksha Pe Charcha 2026 Highlights: वोकल फॉर लोकल और स्टार्ट-अप पर जोर
पीएम मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘वेड इन इंडिया’ अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय उत्पादों को अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने छात्रों को छोटे स्टार्ट-अप से उद्यमिता की शुरुआत करने और इंडस्ट्री से जुड़कर व्यावहारिक अनुभव लेने की सलाह दी।
आदिवासी समाज की भूमिका पर पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज देश की प्रगति, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि सेना और खेल के क्षेत्र में आदिवासी समाज के युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं। महिला क्रिकेट टीम और आदिवासी खिलाड़ी क्रांति गौड़ का भी उल्लेख किया।
नौकरी नहीं, सपनों के लिए जिएं
पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि जिंदगी सिर्फ नौकरी के लिए नहीं होनी चाहिए। सपना ऐसा होना चाहिए, जिसके अनुसार जिंदगी को गढ़ा जाए। हुनर को टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर उन्होंने कहा कि इससे अपार संभावनाएं पैदा होती हैं।
Pariksha Pe Charcha Episode 2: परीक्षा तनाव, नींद और सफलता का मंत्र
परीक्षा के तनाव पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पुरानी परीक्षाओं को याद करें—परीक्षा के बाद तनाव खत्म हो जाता है। उन्होंने लिखने की आदत डालने, मुस्कुराने, हंसने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी। पीएम मोदी ने कहा, मेहनत कीजिए, आपकी सफलता खुद शोर मचाएगी।
ये भी पढ़ें: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? संसद में सियासी संग्राम


Download Android App
Download iOS App







