Sonam Kapoor के बेबी शॉवर में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने की शिरकत, जानें फंक्शन के अंदर की बात

Summary :

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली है, इन दिनों एक्ट्रेस अपने दूसरे मदरहूड को एन्जॉय करने के बेहद करीब हैं. फिल्मों के अलावा अब सोनम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. इस समय एक्ट्रेस अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेबी शॉवर की बहुत सी फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें सोनम कपूर बहुत ही सुंदर लग रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. Sonam Kapoor Godh Bharai Look: सोनम कपूर…

Sonam Kapoor Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली है, इन दिनों एक्ट्रेस अपने दूसरे मदरहूड को एन्जॉय करने के बेहद करीब हैं. फिल्मों के अलावा अब सोनम अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. इस समय एक्ट्रेस अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर हैं. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेबी शॉवर की बहुत सी फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें सोनम कपूर बहुत ही सुंदर लग रही हैं और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं.

Sonam Kapoor Godh Bharai Look: सोनम कपूर का कैसा था लुक

Sonam Kapoor Baby Shower
Sonam Kapoor Baby Shower (Source: Social Media)

इस फंक्शन पर सोनम ने लाइम ग्रीन कलर का लहंगा और चोली पहना था, जिसपर एंब्रॉयडरी वर्क हो रखा है. वहीं हैवी नेकलेस, झुमकी स्टाइल ईयररिंग्स, बन हेयर स्टाइल और मेकअप के साथ उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया है. साथ ही हाथों में मैचिंग के बैंगल्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं. उनके चेहरे पर खुशी और मॉम टू बी का ग्लो साफ झलक रहा है.

Baby Shower: किन सितारों ने बेबी शॉवर में की शिरकत

Sonam Kapoor Baby Shower
Sonam Kapoor Baby Shower (Source: Social Media)

वायरल हो रही फोटोज में सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा दोनों एक साथ बैठकर रीति-रिवाज से पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही करीना कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और बॉलीवुड जगत के कई सेलेब्स उनकी खुशी का हिस्सा बनते दिखाई दिए. ये सभी लोग इस अवसर पर एंजॉय करते हुए नजर आए.

Sonam Kapoor Baby Shower: आनंद और सोनम का बॉन्ड

Sonam Kapoor Baby Shower
Sonam Kapoor Baby Shower (Source: Social Media)

एक्टर अनुपम खेर भी सोनम के इस फंक्शन में शिरकत करते दिखाई दिए. इसी के साथ उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गोदभराई की शुभकामनाएं. इस दौरान सोनम के पति आनंद उनकी ओर बार-बार प्यार भरी निगाहों से देखते नजर आ रहे हैं. आनंद का सोनम के लिए ऐसा प्यार देखकर ऐसा लग रहा था कि मानों वो उनके ऊपर वहीं प्यार लुटाने वाले हों.

Sonam Kapoor Workfront: आने वाले समय में किस फिल्म में दिखेंगी सोनम

Sonam Kapoor Baby Shower
Sonam Kapoor Baby Shower (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपोक बता दें कि सोनम कपूर की शादी आनंद आहूजा से 2018 में हुई थी. इसके बाद 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे ‘वायु’ को जन्म दिया था और अब दूसरे बच्चे के वेलकम के लिए तैयार हैं. अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखरी बार साल 2023 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था. जिसके बाद से फैंस उनके बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे थें, लेकिन अब बताया जा रहा है कि जल्द ही सोनम फिल्म ‘बैटल फोर बिटोरा ‘में नजर आने वाली है.

Read More: The 50 में रजत पर आग की तरह बरस पड़ी भव्या सिंह, जानें अब कौन होने वाला है शो से एलिमिनेट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।