ईओ के.के. भड़ाना पर वकीलों ने भ्रष्टाचार फैलाने के लगाएं गंभीर आरोप

Summary :

Baghpat News Update: रालोद क़े बागपत नगर पालिका चेयरमैन रोजुद्दीन एडवोकेट के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन क़े अध्यक्ष सुभाष तोमर के नेतृत्व में बागपत में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसपी बागपत और डीएम बागपत से मिला और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ मुकदमा खत्म करने की मांग उठाई।इस दौरान बार एसोसिएशन क़े महामंत्री अजीत सिंह ने वकीलों से साथ मिलकर ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। Baghpat News Update वर्तमान ईओ के.के. भड़ाना ने श्मशान घाट टेंडर से जुड़ी करीब 10 साल पुरानी फाइल गुम होने…

Baghpat News Update: रालोद क़े बागपत नगर पालिका चेयरमैन रोजुद्दीन एडवोकेट के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन क़े अध्यक्ष सुभाष तोमर के नेतृत्व में बागपत में वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसपी बागपत और डीएम बागपत से मिला और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ मुकदमा खत्म करने की मांग उठाई।इस दौरान बार एसोसिएशन क़े महामंत्री अजीत सिंह ने वकीलों से साथ मिलकर ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Baghpat News Update

Baghpat News Update
Baghpat News Update

वर्तमान ईओ के.के. भड़ाना ने श्मशान घाट टेंडर से जुड़ी करीब 10 साल पुरानी फाइल गुम होने के मामले में चेयरमैन और उस समय क़े तत्कालीन ईओ के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।मुकदमे से नाराज़ रालोद चेयरमैन बागपत रोजुद्दीन, जो स्वयं अधिवक्ता भी हैं, जो सोमवार कों अपने वकील साथियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने दर्ज हुए मुकदमे की जांच करने की मांग कर

कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने वाले वर्तमान ईओ के.के. भड़ाना पर ही भ्रष्टाचार फैलाने के गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि ईओ ने फर्जी नियुक्ति कर कर्मचारियों की लगभग 2 लाख रुपये महीना की सैलरी खा रहे हैं।वकीलों ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस दौरान वकीलों ने ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

बार एसोसिएशन ने अन्याय के खिलाफ खोला मोर्चा

रालोद के चेयरमैन पर हुईं एफआईआर के बाद जिले का माहौल गर्मा गया है। पिछली कारवाई में रालोद के समर्थन के बाद इस बार अधिवक्ताओं ने अन्याय के खिलाफ हुंकार भर दी है। सोमवार के दिन का आलम यह रहा कि बार एसोसिएशन ने अन्याय के खिलाफ न्याय की कमान अपने हाथों में संभाल ली

सत्ता में रहते हुए भी रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी परेशान

रालोद सत्ता में भले ही हो लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी परेशान है। रालोद के बागपत कार्यकर्ता व पदाधिकारी  चाह कर भी विरोध नहीं कर सकते। अगर यही स्थिति बरकरार रही तो आने वाले चुनाव में रालोद की जमीन खिसक सकती है। बागपत में रालोद क़े सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष केंद्र प्रदेश में मंत्री होने के बावजूद भी अपने अध्यक्ष को सामने आकर बचाने में झिझक महसूस कर रहे हैं पर्दे के पीछे रहकर भले ही अध्यक्ष राज़ुद्दीन की  मदद की जा रही हो लेकिन सामने खड़ा हुआ कोई नहीं दिखाई दे रहा है।

बिना जांच पड़ताल के हो गया मुकदमा

Baghpat News Update
Baghpat News Update

जिस मामले को लेकर रालोद चेयरमैन पर  बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है इससे साफ दिखाई दे रहा है कि रालोद पार्टी हास्य पर खड़ी है। क्योंकि इस तरह का मुकदमा पहली बार देखने को मिला है की ना कोई जांच ना कोई पड़ताल और लिख दिया गया मुकदमा। धरना प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने साफ लफ्जों में बताया कि नगर पालिका हों या अन्य सरकारी कार्यालय में अगर कोई फाइल या भ्रष्टाचार का मामला सामने आता है तो उसकी जांच कमेटी बनती है उसके बाद ही जांच कमेटी जिले के उच्च अधिकारी को जांच रिपोर्ट देती है फिर उसपर संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करवाया जाता हैं।

चेयरमैन राजुद्दीन नें ईओ पर लगाया फाइल गुम करने का आरोप

रालोद चेयरमैन राज़ुद्दीन एडवोकेट नें कलेक्ट्रेट नें मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजनीति के चलते यह मुकदमा दर्ज हुआ है और कुछ समय पहले एक जांच के मामले में मुझे बर्खास्त कर दिया गया था हो सकता है उसे समय ईओ ने ही फाइल कों छुरा लिया हों और अब मेरे खिलाफ ये षड्यंत्र रचा गया हों और नगर पालिका में स्थित सभी कागजो और फाइलों की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी और लिपिक और अन्य अधिकारियो की होती है ना की मेरी लेकिन फिर भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

जहां-जहां रहें ईओ वहां-वहां हुआ भ्रष्टाचार और हंगामा!

बागपत से लेकर लखनऊ तक बागपत नगर पालिका लंबे समय से सुर्खियों में है क्योंकि जहां पर भी अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना जाते है वहां हंगामा और भ्रष्टाचार और विवाद न हो ऐसा संभव ही नहीं है पूर्व में कृष्ण कुमार भड़ाना खोड़ा, गाजियाबाद, लोनी, नोएडा सहित अब बागपत में नगर पालिका बागपत में मौजूद है अब बागपत में भी पूर्व की भांति बागपत नगर पालिका भी विवादों में घिर गई है।

भ्रष्टाचार की शिकायत होने के बाद भी नहीं हुई ईओ पर आज तक कार्रवाई

बागपत नगर पालिका के सभासदों ने कई बार ईओ क़े क़े भड़ाना के खिलाफ बागपत डीएम अस्मिता लाल को शिकायतें दी लेकिन आज तक भी किसी भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई हाल ही में सभासद संजय रुहेला द्वारा मुख्यमंत्री मुख्य सचिव को भी शिकायत भेजी गई है  देखना यह होगा कि उसे शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है।

रिपोर्टर:मेहंदी हसन

ALSO READ: बागपत नगर पालिका के 4.5 करोड़ के टेंडरों पर जांच शुरू, 12 सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।