Sitapur News Update: सीतापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तपोधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया और लोगों को संबोधित करते हुए वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की पहचान उसकी प्राचीन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से है, जिन्हें फिर से स्थापित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश ने लंबे समय तक जाति और धर्म के नाम पर बंटवारे का दौर देखा, जिससे विकास प्रभावित हुआ।
Sitapur News Update
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश की तेज प्रगति का भी जिक्र किया और कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत होकर उभर रहा है। उन्होंने नैमिष और सीतापुर की प्राचीन धार्मिक परंपराओं, कुंभ की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक महत्व को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जबकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


Download Android App
Download iOS App




