2246 तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था आज जम्मू & कश्मीर के दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी भगवान शिव की पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि CRPF कर्मियों की सुरक्षा में 97 साधु सहित तीर्थयात्री आज सुबह 75 वाहनों में पवित्र गुफा के आधार शिविरों बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुए।
आज के जत्थे के साथ ही 28 june को शुरू हुई इस यात्रा के तहत 25294 तीर्थयात्री एवं साधु बाबा बर्फानी भगवान शिव की पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए जम्मू से रवाना हो चुके हैं।
पवित्र गुफा में अभी तक 105380 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। कल विभिन्न कारणों से 3 और तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही इस अमरनाथ तीर्थयात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
कश्मीर में वार्षिक तीर्थयात्रा आतंकवाद के खतरे के बीच शुरू हुई जिसके बाद अधिकारियों ने उपग्रह निगरानी प्रणाली सहित उच्चतम स्तर के सुरक्षा उपाय किये। सरकार ने सुरक्षा में पुलिस, सेना, BSF और CRPF सहित 35000 से 40000 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया है। इस साल की यात्रा पिछली बार के 48 दिन से 8 दिन कम होगी। 7 अगस्त (रक्षा बंधन) को यात्रा का समापन होगा।


Download Android App
Download iOS App



