जम्मू & कश्मीर के डोडा और उधमपुर जिलों से 45 से अधिक गोवंश की कथित रूप से तस्करी कर घाटी ले जाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि पुलिस ने दो लोगों को यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित उधमपुर में जखानी चौक से गिरफ्तार किया। वे तस्करी कर 18 गोवंश को ट्रकों में ले जा रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि वे इन मवेशियों को जम्मू से श्रीनगर ले जाने के लिये आवश्यक दस्तावेज देने में नाकाम रहे थे।
उन्होंने बताया कि डोडा जिला के डेसा इलाका से एक व्यक्ति को 28 गोवंश की तस्करी की कोशिश के लिये गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



