जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में पत्थरबाजों की भीड़ के हिंसक हो जाने से 47 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह भीड़ बीते सप्ताह बांदीपोरा में एक तीन साल के मासूम से दुष्कर्म को लेकर हिंसक हुई। इस घटना में कम से कम एक अधिकारी की हालत गंभीर है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि झड़पों के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक सहायक कमांडर को पत्थर से सिर पर चोट लगी और उसे गंभीर चोट आई है।
भीड़ बीते सप्ताह बांदीपोरा जिले में दुष्कर्म की भयावह घटना की निंदा को लेकर सड़कों पर उतरी थी। मामले में आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘उपद्रवियों ने बारामूला इलाके के मिरगुंड, चेनाबल, हरथरथ, सिंगपोरा, झील ब्रिज, कृपालपोरा पयीन व हांजीवेरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों पर पथराव किए।
इसमें 47 सुरक्षाकर्मियों को चोटें आईं। इसमें एसएसबी का एक सहायक कमांडेंट भी शामिल था।’ बयान में कहा गया है, ‘सुरक्षा बलों द्वारा काफी संयम रखा गया। हालांकि, करीब सात उपद्रवी घायल हो गए, सभी की हालत स्थिर है।’ दिन के दौरान सुरक्षा बलों व पथराव करने वाली भीड़ के बीच में एक दर्जन अन्य जगहों पर भी झड़पें हुईं। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 20 युवक घायल हुए।


Download Android App
Download iOS App



