जम्मू & कश्मीर में स्थित बाबा बर्फानी की पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए आज 599 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था यात्री निवास आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।
यह जत्था छह हल्के मोटर वाहनों और 13 बसों समेत 19 वाहनों से तड़के रवाना हुआ। इन जत्थे में 369 पुरुष,133 महिलाएं और 97 साधु शामिल हैं। तीर्थयात्री पहलगाम और बालताल के लिए रवाना हुए। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया कि राजमार्ग पर यात्रा सुचारू ढ:ग से चल रही है।
आपको बता दे की कश्मीर में वार्षिक तीर्थयात्रा आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी थी सरकार ने सुरक्षा में पुलिस, सेना, BSF और CRPF सहित 35000 से 40000 जवानों को सुरक्षा में तैनात किया था । इस साल की यात्रा पिछली बार के 48 दिन से 8 दिन कम होगी। 7 अगस्त (रक्षा बंधन) को यात्रा का समापन होगा।


Download Android App
Download iOS App



