दक्षिण कश्मीर के हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 4,047 श्रद्धालुओं का पांचवा जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे पारंपरिक मार्ग नुनवन-पहलगाम और गांदरबल जिले के 12 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से अभी तक 13,816 श्रद्धालु गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि आज तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच 134 वाहनों के साथ पांचवा जत्था रवाना हुआ। उनके आज शाम तक बालटाल और पहलगाम आधार शिविर पहुंचने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया कि पांचवें जत्थें में से 148 साधू और 370 महिलाओं समेत 2303 यात्री पहलगाम के मार्ग से जाएंगे। जबकि 438 महिलाओं सहित 1,744 यात्री बालटाल मार्ग से अपनी यात्रा पूरी करेंगे।
घाटी में लगातार बारिश से उत्पन्न हुए खतरे के बावजूद 28 जून को कुछ घंटे की देरी के बाद शुरू हुई यात्रा लगातार बारिश, मार्गों पर फिसलन, पत्थरों के गिरने और भूस्खलन के कारण प्रभावित हो रही है।
बता दें कि कल शाम तक कुल 13,816 श्रद्धालु प्राकृतिक तौर पर बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके थे। कल सबसे अधिक 10,935 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष 60 दिन तक चलने वाली यह यात्रा 26 अगस्त को ‘रक्षा बंधन’ के त्योहार पर समाप्त होगी।


Download Android App
Download iOS App



