जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन से 9 साल की बच्ची की मौत, तीन घायल

Summary :

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई और उसी परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए। यह परिवार जिस तंबू में रह रहा था।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई और उसी परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। यह परिवार जिस तंबू में रह रहा था वह भूस्खलन के दौरान मलबे में दब गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक बकरवाल परिवार ने एक पूजास्थल के बाहर अपना तंबू लगा कर वहां अपना डेरा डाल रखा था। उसका यह तंबू शनिवार की रात साढ़े गयारह बजे भूस्खलन की जद में आ गया। बच्ची शबीना कौसर की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

खानाबदोश गुज्जर और बकरवाल समुदाय पिछले महीने कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्र से जम्मू आ गए थे और खराब मौसम की वजह से विभिन्न स्थानों पर अस्थाई शरण लिए हुए हैं। जम्मू क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान्य से भारी बर्फबारी हुई।

जम्मू एवं कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी

Desk Team