नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि दूसरी बार सरकार बनाने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन पर नरेंद्र मोदी को जवाब देना होगा। इमरान खान ने कुछ विदेशी पत्रकारों को साक्षात्कार में कहा कि उन्हें लगता है कि अगर भाजपा आम चुनावों में जीत जाती है तो भारत के साथ शांति वार्ता का तथा कश्मीर मुद्दे को सुलझाने का बेहतर अवसर मिल सकता है।
विपक्षी दलों ने इस बयान पर मोदी पर ही निशाना साध दिया। अब्दुल्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी को ही इस बात का जवाब देना होगा क्योंकि केवल मोदी ही अब तक कह रहे थे कि पाकिस्तान और आतंकवादी चाहते हैं कि भाजपा हार जाए, लेकिन आज साफ हो गया है कि पाकिस्तान चाहता है कि मोदी एक बार फिर जीतें।’’
यासीन मलिक को तिहाड़ जेल लाया गया, NIA करेगी पूछताछ
इमरान खान ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर भाजपा जीतती है तो कश्मीर में किसी तरह का समाधान निकल सकता है।’’ इससे पहले अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था कि इमरान खान ने मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें समर्थन जताया।


Download Android App
Download iOS App



