कुरुक्षेत्र : कांग्रेस, भाजपा और जजपा के लुटेरे प्रत्याशियों के मुकाबले इनेलो कमेरे वर्ग किसान प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी और इनेलो का प्रत्याशी कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र का ही होगा। उन्होने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओंं से सुझाव लेने के बाद पार्टी प्रत्याशियों के चयन का फैसला चौ. ओम प्रकाश चौटाला करेंगें। इनेलो द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा 15 अप्रैल को की जाएगी। यह जानकारी इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने स्थानीय पारस मैरिज पैलेस मे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दी।
इस बैठक को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोडा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, कैथल जिला प्रधान कंवरपाल करोड़ा, कुरुक्षेत्र जिला प्रधान संदीप टेका, सेवानिवृत्त एससीएस अधिकारी प्रेमचंद गांगल, रामकरण काला, डा. संतोष दहिया, नितिन गोयल, नलीन गोयल, कलावती सेन सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया और प्रत्याशी चयन को लेकर अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके प्रत्याशी चयन का अधिकार चौ. ओम प्रकाश चौटाला को दिया और विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगें।


Download Android App
Download iOS App



