जम्मू : जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में दो दिन के अंतराल के बाद आज फिर मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल इंटरनेट सेवा आज दोपहर बाद एक बजे शुरू कर दी गई। अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी। उस हमले में सात श्रद्धालु मारे गए थे और 15 घायल हुए थे।
उन्होंने बताया कि हमले के बाद सोशल मीडिया पर रक्त रंजित तस्वीरों, भड़काऊ और नफरत भरे संदेशों को फैलने से रोकने के लिए मोबाइल सेवा पर 10 जुलाई को देर रात से रोक लगा दी गई थी। उन्होंने बताया कि कठुआ और आरएस पुरा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है और इन क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू कर दी गई है। कठुआ और आरएस पुरा में बंद की स्थिति को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App



