जूनियर इंजीनियर एवं सरपंच सहित 3 लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

Summary :

NULL

जयपुर : ये मामला राजस्थान के कोटा जिला का है जहां आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कोटा जिले के मवासा वाटरशेड कार्यालय में पदस्थापित एक जूनियर इंजीनियर एवं मवासा सरपंच सहित 3 लोगों को आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों अरेस्ट किया।

ब्यूरो महानिरीक्षक वी के सिंह ने कहा कि ब्यूरो की कोटा टीम ने परिवादी फारुख से एनिकट निर्माण के कार्यों के लंबित बिलों के भुगतान करने की एवज में मवासा वाटर शेड कार्यालय में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता प्रीति सेन को 25 हजार रुपए एवं मवासा सरपंच रमेश तथा ग्राम सचिव सुरेश को अठारह हजार रूपये की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार कर लिय गया।

उन्होंने कहा कि जूनियर इंजीनियर ने परिवादी से 45 हजार रुपए तथा सरपंच एवं सचिव ने 18 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

Desk Team