श्रीनगर : ये मामला जम्मू & कश्मीर के बडगाम जिले का है जहां आज सेना के साथ हुई मुठभेड़ में आज एक आतंकवादी मारा गया । बताया जा रहा है की ये आतंकवादी मैलारट्टा के रहने वाला है । आतंकवादी के मारे जाने के बाद पुराने शहर के कई हिस्सों में अधिकारियों ने आज रोक लगा दी गयी है ।
पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में शहर के मैलारट्टा का रहने वाला एक आतंकवादी मारा गया जिसके बाद पुराने शहर के कई हिस्सों में प्रतिबंध लगा दिया गया है ।
पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा है कि पुलिस ने पुराने शहर के 5 थाना क्षेत्र अन्तर्गत इलाके में अचानक से प्रतिबंध लगाये जाने का कारण नहीं बताया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि उन्हें साजिद अहमद गिलकर की हत्या के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन की आशंका है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर महाराजगंज, सफाकदल, रैनवारी, नाउहट्टा और खानयार थाना क्षेत्र इलाके में प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि बडगाम के रेडबग इलाके में रात भर चली मुठभेड़ के बाद आज सुबह गिलकर सहित हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।
उसका शव पुलिस नियंत्रण कक्ष में रखा गया है और आज दिन में उसका शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा। मारे गये 2 अन्य आतंकवादियों की पहचान गोरीपोरा के रहने वाले आकिब गुल और बीरवाह के रहने वाले जावेद अहमद शेख के रूप में की गयी है।


Download Android App
Download iOS App



