Amarnaath Yatra: अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए जिला पुलिस लाइन ऊधमपुर में हाई लेबल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान DIG ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी के महत्व पर जोर दिया।
Highlights
- 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
- ऊधमपुर में सुरक्षा को लेकर अहम बैठक
- सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारी शुरू
29 जून से शुरू होने वाले अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस लाइन ऊधमपुर में बुधवार को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में ऊधमपुर-रियासी रेंज के DIG रईस मोहम्मद भट विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों को श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान उच्च स्तरीय सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान डीआइजी ने किसी भी संभावित खतरे और चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों की सावधानीपूर्वक योजना और कार्यान्वयन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। चर्चा में सुरक्षा व्यवस्था, खुफिया जानकारी साझा करना, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा और आपातकालीन सेवाएं, बुनियादी ढांचे और रसद सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
उच्च स्तर की सतर्कता पर दिया जोर
DIG ने यात्रा की पूरी अवधि के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता और तैयारी बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा, ब्रीफिंग सत्र और अभ्यास आयोजित करने का निर्देश दिया जिससे यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।


Download Android App
Download iOS App






