जम्मू एवं कश्मीर में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार को भी अमरनाथ यात्रा स्थगित रही। प्रशासन के मुताबिक, जम्मू में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी की ओर किसी भी वाहन को जाने की मंजूरी नहीं दी गई। अधिकारियों ने बताया, ‘बीते दो दिनों में भारी बारिश की वजह से यात्रा पर विराम लगा हुआ है।’
उन्होंने कहा, ‘बारिश की वजह से फिसलन भरे मार्गो और खराब मौसम की वजह से किसी भी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई।’ अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार के साथ स्थिति की समीक्षा की जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि दोपहर के समय मौसम में सुधार होगा। प्रशासन का कहना है कि सभी तीर्थयात्री इन दोनों आधार शिविरों में सुरक्षित हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



