नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दावों को झुठलाया कि जम्मू-कश्मीर में बीजेपी ने गठबंधन सरकार का साथ इसलिए छोड़ा क्योंकि पीडीपी सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) कानून को कमजोर करना चाहती थी। उन्होंने महबूबा मुफ्ती नीत पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और शाह पर आफ्स्पा के संबंध में झूठ बोलने का भी आरोप लगाया।
अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है, ‘‘अमित शाह और पीडीपी लोगों से आफ्स्पा पर झूठ क्यों बोल रहे हैं। पीडीपी की आफ्स्पा के संबंध में कुछ भी करने की कोई मंशा नहीं है और बीजेपी ने आफ्स्पा के कारण गठबंधन नहीं तोड़ा। यह बतौर मुख्यमंत्री फरवरी 2018 में विधानसभा में दिए गए मुफ्ती के बयान में था।’’
लोकसभा चुनाव : कश्मीर घाटी में नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी का प्रचार अभियान शुरू
नेकां उपाध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस दावे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में गठबंधन इसलिए तोड़ा क्योंकि पीडीपी आफ्स्पा खत्म करने की मांग कर रही थी। अब्दुल्ला ने अपने ट्वीट के साथ मुफ्ती के बयान से जुड़ी खबर का लिंक भी साझा किया है।


Download Android App
Download iOS App




