जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास एक ट्रक से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकरी सेना के एक अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त अभियान में कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास मंगलवार आधी रात को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को दो मैगजीन के साथ एक ए.के. राइफल, तीन मैगजीन तथा एक एम4यूएस कार्बाइन और 12 मैगजीन के साथ छह चीन निर्मित बंदूकें बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक जम्मू क्षेत्र के अखनूर से घाटी आ रहा था।


Download Android App
Download iOS App



