जम्मू & कश्मीर में प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) के कार्यकर्ता के तौर पर काम करने वाले दो संदिग्ध व्यक्तियों को उत्तर कश्मीर में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने आज यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिला के हंदवाड़ा से दो अलग अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों को पकड़ा है।
पुलिस ने प्रत्येक के पास से एक हथगोला भी जब्त किया है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को क्रालगुंड के लारगनापोरा बिचवारा गांव के निकट एक नाके पर दैनिक जांच के दौरान कचलू क्रालगुंद के रहने वाले वहीद अहमद भट को पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि भट हिज्बुल से हमदर्दी रखता था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया दूसरा व्यक्ति सुपर्णाघामा का रहने वाला मोहम्मद शफी मीर था। मीर को 12 सितंबर को कलामाबाद गांव में नाके पर पकड़ा गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



