तापसी की बिकिनी फोटो ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर आये ऐसे कमेंट!

Summary :

NULL

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनो अपनी अपकमिंग फिल्म जुड़वा 2 को लेकर थोडा व्यस्त है और इसी दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ बिकिनी तस्वीरें शेयर की है जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो गई। आपको बता दें कि इससे पहले तापसी फिल्म पिंक और नाम शबाना में दमदार किरदार निभा चुकी हैं। जबकि अपनी इस वायरल हुई तस्वीर पर तापसी ने ट्रोलर्स कोदिया मुंह तोड़ जवाब ।

तापसी की फोटो पर ट्विटर पर एक यूजर ने कहा, ‘हमारे देश में अभिव्‍यक्ति की आजादी है, तो आप अपने बचे हुए कपड़े भी क्‍यों नहीं उतार देतीं। इसे देखने के बाद तुम्‍हारे भाई को तुम पर गर्व होगा।’ यह ट्वीट अब डिलीट हो गया है। लेकिन तापसी ट्रोलिंग पर चुप नहीं बैठीं और उन्‍होंने इसके जवाब में कहा, ‘सॉरी, भाई है नहीं, वरना पक्‍का पूछ के बताती। अभी के लिए बहन का आंसर चलेगा???

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ कम से कम सोशल मीडिया पर ऐसी गंदी फोटो मत अपडोल करिए.. गंदी-गंदी मूवी बना के देश की यंग पीढ़ी को तो बर्बाद कर ही रही हैं आपलोग…’ इस पर तापसी ने जवाब दिया, ‘गंदी??? मैं जानती हूं, मुझे अपने शरीर से रेत साफ कर देनी चाहिए थी। मैं अगली बार से ध्‍यान रखूंगी।

Desk Team