मोदी सरकार रोहिंग्या मुस्लिम की मदद के लिए आगे आई है। मोदी सरकार बांग्लादेश में शरण लिए रोहिंग्या मुस्लिमों की मदद के लिए ढाका को मानवता के आधार पर सहायता देगी। बता दे कि नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त सैयद मुअज्जम अली ने पिछले सप्ताह भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर से मुलाकात की थी और रोहिंग्या के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की थी।
भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने कहा, भारतीय विमान गुरुवार मानवीय सहायता की पहली खेप लेकर पहुंचेगा। यह विमान दोपहर 11 बजे चटगांव एयरपोर्ट पर उतरेगा। बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला राहत सामाग्री बांग्लादेश के सडक़ परिवहन मंत्री ओबैदुल कादिर को सौंपेंगे।
गौरतलब है कि म्यांमार के रखाइन में हिसा भडकने के बाद वहां से बांग्लादेश भागे रोहिंग्या लोगों की संख्या 25 अगस्त से लेकर अब तक 379,000 हो गई है। जिसकी मदद के लिए भारत ने बांग्लादेश की तरफ हाथ बढ़ाया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने हुई हिंसा के बाद 370,000 रोहिंग्या बांग्लादेश भाग गए।


Download Android App
Download iOS App



