जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आज तलाशी अभियान में बाधा उत्पन्न कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले के हाजिन में बांगर मोहल्ला इलाके में सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान शुरू करने के तत्काल बाद आसपास के स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये और नारे लगाये। प्रदर्शनकारी जब घेराबंदी किये गये जगह की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।
मौके पर तैनात सुरक्षा बलों के वहां से जाने से इंकार करने पर जवानों ने लाठीचार्ज किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ और प्रदर्शनकारी लगातार पथराव करते रहे।
उन्होंने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसूगैस के गोले छोड़। घटना से प्रभावित इलाके में दुकानें और व्यवसायिक संस्थानें बंद रही और सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



