भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया कि वह बिना किसी दूसरे दल के समर्थन के केंद्र शासित प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी।
भाजपा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और कुशल नेतृत्व के कारण विश्व समुदाय में भारत की स्थिति मजबूत और अधिक महत्वपूर्ण हुयी है।
भाजपा ने अपनी कार्यसमिति की बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना और प्रदेश इकाई के नेताओं के अलावा केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह ने भी भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



