जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को बीएसएफ का एक जवान मृत मिला। अधिकारियों ने कहा कि मृतक जवान की पहचान 143वीं बटालियन के कांस्टेबल रुतुमणि के रूप में हुई है। असम निवासी जवान को बारामूला के एक कार्यालय में संतरी पोस्ट पर खून से लथपथ पाया गया था।
मामले की जांच शुरू
पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। मेडिको-लीगल औपचारिकताओं के बाद शव को बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया।
घटना का विवरण जानने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



