राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पत्र लिखा है इस पत्र में सैयद अहमद बुखारी ने पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा कि वह कश्मीर घाटी के हालात सुधारने के लिए हुर्रियत नेताओं से बातचीत करें।
सैयद अहमद बुखारी ने पत्र में ये भी लिखा है कि कश्मीर घाटी की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है हर दिन इंडिया और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है अगर शांति स्थापित करने के लिए माहौल बनाने में देरी हुई तो कश्मीर मुद्दा और उलझता चला जायेगा और शांति स्थापित करने के लिए हमें हरसंभव प्रयास करने होंगे।
शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी का ये भी कहना है। कि हमें तबाही और बर्बादी से कश्मीर को बचाने का प्रयास करना चाहिए कश्मीर घाटी के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं और असहाय महसूस कर रहे हैं शांति की उम्मीद भरा उनका सपना टूट गया है।
बुखारी ने पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से अनुरोध किया कि कश्मीर घाटी के रह रहे लाखों भारतीय मुस्लिम इस मामले में हरसंभव कोशिश कर रहे हैं पाक के प्रधानमंत्री अलगाववादियों से साथ बातचीत शुरू करके कश्मीर घाटी की स्थिति को सामान्य बनाया जा सकता है इसका हल बंदूक और पत्थरबाजी से नहीं हो सकता कश्मीर समस्या का समाधान केवल बातचीत से हाल हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App






