पूरे उत्तर भारतद में तगातार तापमान गिरता जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा,पंजाब में ठंड का प्रकोप साफ दिखाई दे रहा है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर में ठंड से लोग परेशान है। वहीं श्रीनगर का तापमान लगातार दूसरे दिन भी माइनस 7 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि पहलगाम में -8.6 डिग्री है। श्रीनगर के तालाब और झील पूरी तरह जम गए हैं।
श्रीनगर में -7 डिग्री तक गिरा पारा
कश्मीर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड जारी है। श्रीनगर में तापमान -7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जबकि पहलगाम में -8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कश्मीर के सोपोर में एक तालाब पूरी तरह से बर्फ में जम गया है और बच्चे उस पर क्रिकेट खेल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में बर्फबारी और बूंदाबांदी की संभावना है।
इन इलाकों में सबसे अधिक ठंड
चिल्लेकलां के बीच शुष्क मौसम से समूचा कश्मीर भीषण शीत लहर की चपेट में है। अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु शून्य से नीचे पहुंच गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान दूसरे दिन माइनस 7.0 डिग्री रहा। पर्यटनस्थल पहलगाम भी न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री के साथ घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा।
बारिश और बर्फबारी की संभावना
अगले दो दिन के दौरान आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। जानकारी के अनुसार, कश्मीर के हर हिस्से में इन दिनों शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। वहीं पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है। बिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों से पर्यटकों का सैलाब देखने को मिल रहा है।


Download Android App
Download iOS App





