जम्मू कश्मीर के दौरे पर आए कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने शनिवार को यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की।
बैठक आज शाम फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई जहां उनके बेटे और पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी मौजूद थे।
उमर ने ट्वीट किया, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय समिति के अध्यक्ष थरूर ने आज शाम श्रीनगर में लोकसभा के अपने सहयोगी और जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की।’’
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘शशि थरूर आपको देखकर अच्छा लगा। मैं जल्द ही दिल्ली में अपनी बातचीत जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।’’
उल्लेखनीय है कि सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की स्थायी संसदीय समिति जम्मू कश्मीर के दौरे पर है।


Download Android App
Download iOS App



