Jammu-Kashmir: पुंछ में 50 बेड के Hospital का निर्माण शुरू, लोगों ने जताया आभार

Summary :

स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में केन्द्र सरकार द्वारा मंजूर किए गए 50 बेड के प्रधानमंत्री क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण कार्य शुरू होने से पुंछ निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस परियोजना के शुरू होने से लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त किया और साथ ही इस निर्माण कार्य को जल्दी और समय से पूरा करने की अपील की। पुंछ जैसे दूरदराज और नियंत्रण रेखा पर स्थित क्षेत्र में इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित किए जाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jammu-Kashmir: Udhampur में CRPF 187 बटालियन ने लगाया Medical कैंप, मुफ्त दवाइयां बांटी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने कहा, “इस क्रिटिकल केयर ब्लाक के बन जाने से पुंछ के लोगों को सभी प्रकार के क्रिटिकल रोगियों के इलाज की उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद लोगों को बाहर कम जाना पड़ेगा।” चार मंजिला इस ब्लाक में आधुनिक सुविधाएं जैसे लेबोरेटरी, सीटी स्कैन, आईसीयू के साथ 50 बेड की क्षमता होगी।

स्थानीय निवासी इम्तियाज अहमद सलारिया ने कहा, “जब यहां एलजी की बैठक हुई थी, तो हमने ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग की थी। हालांकि वह नहीं मिला, लेकिन यह अस्पताल हमारे लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। हम इसके लिए एलजी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि इस अस्पताल का काम जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए ताकि पुंछ के लोग को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि पहले लोगों को इलाज के लिए जम्मू या राज्य के अन्य हिस्सों में जाना पड़ता था, लेकिन जब यह अस्पताल बन जाएगा तो उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सकेगा। इस क्रिटिकल केयर ब्लाक के निर्माण से पुंछ जिले की छह लाख की जनसंख्या को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि इसका निर्माण जल्दी से जल्दी कराया जाए ताकि यहां के लोगों को सुविधाएं मिल सकें।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.