जम्मू कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कहा कि इस केंद्र शासित प्रदेश में 2,157 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें यात्री एवं कोरोना वायरस के संदिग्ध मामलों के साथ सम्पर्क में आये व्यक्ति शामिल हैं।
कोरोना वायरस को लेकर जारी दैनिक मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1829 लोगों को घरों पर पृथक रखा गया है और 29 व्यक्ति अस्पताल में पृथक रखे गए हैं जबकि 131 व्यक्तियों को घर पर निगरानी में रखा गया है।
इसमें कहा गया कि 101 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, इनमें से 87 की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
इसमें कहा गया कि अभी तक संक्रमण के मात्र दो मामले की पुष्टि हुई आये है जबकि 12 मामलों की रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें कहा गया कि कुल 168 व्यक्तियों ने 28 दिन तक पृथक रहने की अवधि पूरी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App



