जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में उच्च सुरक्षा वाले जेल के ऊपर उड़ान भर रहे ड्रोन को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शक्ति कुमार पाठक ने बताया कि ड्रोन को मंगलवार को जब्त कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।
अधिकारियों का मानना है कि जिले के केशवन इलाके में सोमवार को भीषण सड़क हादसे के बाद पीड़ितों का पता लगाने के लिए ड्रोनों का उपयोग किया जा रहा था। इस दुर्घटना में 35 लोगों की मौत हो गयी थी और दर्जनों लोग घायल हो गये थे।
शाह फैसल ने अमरनाथ यात्रियों का स्वागत किया, प्रतिबंधों की आलोचना की
अधिकारियों ने बताया कि बचाव और राहत अभियान के दौरान तकनीकी खराबी के चलते एक ड्रोन खो गया था और ऐसा मानना है कि ऐसा ही ड्रोन जेल काम्प्लेक्स के नजदीक पाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



