VIDEO : अमरनाथ की यात्रा के दौरान गिरते हुए पत्थरों को रोक कर चट्टान बने जवान

Summary :

अमरनाथ यात्रा के दौरान जैसे जैसे श्रद्धालु बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफ़ा के दर्शन करने आगे जा रहे थे ,तभी भूस्खलन होने लगा जिस कारण मार्ग में बड़े बड़े पत्थर नीचे की और गिरने लगे तभी श्रद्धालु की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और पत्थरों के आगे चट्टान की तरह खड़े हो गए।

इस बार की बाबा अमरनाथ की यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए लाखो की संख्या में भक्त अमरनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे है। अमरनाथ जी की यात्रा बहुत ही चुनौतीपूर्ण होती है। भक्त भी बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करने के लिए हर प्रकार की मौसम की मार झेलने के लिए भी तैयार रहते है लेकिन एक विशेष बात और भी है वह सीमा के जवानो का पराक्रम।
वो हर कदम कदम पर श्रद्धालु की सुरक्षा में हर समय तैनात रहते है ,इस विशेष यात्रा की पूरी जिम्मेदारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के पास होती है। कुछ दिन पहले शुरू हुई इस यात्रा से जुडी एक खबर काफी रोचक है जिसकी जानकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान ने अपने ट्विटर आकउंट से विडियो शेयर करके किया है जिसे देखकर हर व्यक्ति का सीना गर्व से चौड़ा होगा। 
इस यात्रा के दौरान जैसे जैसे श्रद्धालु बाबा अमरनाथ बर्फानी की गुफ़ा के दर्शन करने आगे जा रहे थे ,तभी भूस्खलन होने लगा जिस कारण मार्ग में बड़े बड़े पत्थर नीचे की और गिरने लगे तभी श्रद्धालु की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और पत्थरों के आगे चट्टान की तरह खड़े हो गए। उन्होंने अपनी जान पर खेलकर सभी श्रद्धालु की रक्षा की। जिसकी पुष्टि होने के बाद आईटीबीपी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को शेयर किया है।
बतां दे की आइटीबीपी के जवानों ने श्रद्धालुओं की और आ रहे पत्थरों को रोकने के लिए समय रहते ही शीघ्रता के साथ मानव श्रृंखला बना ली और पत्थर के टुकड़ो को मार्ग पर गिरने से पूरी तरह रोक दिया। अगर इन जवानों की तैनाती वहां नहीं होती तो श्रद्धालुओं की जान को खतरा हो सकता था। 
देखें वीडियो :

Desk Team