कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर, धवलसिंह जाला ने शुक्रवार को राज्यसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ मतदान के बाद गुजरात विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। गांधीनगर में विधानसभा परिसर में आज सुबह गुजरात दो राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।
भाजपा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगल जी ठाकोर को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने चंद्रिका चुडास्मा और गौरव पांड्या को उम्मीदवार बनाया है। अल्पेश ठाकोर ने विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद कहा, कि मैंने राहुल गांधी पर भरोसा करके कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया।
आने वाले 10 सालों को ध्यान में रख कर पेश किया गया बजट : निर्मला सीतारमण
पार्टी जनाधार खो चुकी है, और हमारे साथ द्रोह हुआ है। हर बार हमें बेइज्जत किया गया, इसलिए मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस छोड़ दी है। वोटिंग करने के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मैंने अपना वोट ईमानदार राष्ट्रीय नेतृत्व को दिया है, जो देश को एक नए मुकाम पर ले जाना चाहते हैं। मैंने अपनी अंतरात्मा के अनुसार वोट दिया है।’’ जो पार्टी (कांग्रेस) जन अधिकार खो चुकी है और जिस पार्टी ने हमारे साथ द्रोह किया है, उसे मद्देनजर रखकर वोटिंग किया है।


Download Android App
Download iOS App



