जम्मू-कश्मीर के डोडा में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Summary :

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। डोडा जिले में 12 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये और लोगों में अफरातफरी मच गयी।

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। डोडा जिले में 12 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये और लोगों में अफरातफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गयी। 
रिपोर्ट के अनुसार लोग भूकंप के झटके महसूस करने पर अपने घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान पहुंच गए। इस दौरान रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भल्लेसा में थांथ सरकारी मिडिल स्कूल की दीवार में दरार पड़ गई  जबकि दो घरों और जम्मू-कश्मीर बैंक की इमारत को नुकसान पहुंचा है। 

पोम्पिओ ने कहा – गोपनीय बैठक रद्द होने के बावजूद खुले हैं अमेरिका और तालिबान के बीच बातचीत के दरवाजे

मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि भूकंप का केंद्र, 32.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.0 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्र चंबा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने कहा कि भूकंप के झटके पूरे जिले में महसूस किये गये और जबकि प्रशासन भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है।

Desk Team