श्रीनगर : जम्मू – कश्मीर में लोगों के ईद – उल – फितर की तैयारियां शुरू करने से सोमवार को बाजार गुलजार नजर आए। श्रीनगर और कश्मीर घाटी में अन्य जगहों पर लोगों ने ईद के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। तैयारियों के बीच बेकरी , कन्फेक्शनरी और खिलौने की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। ईद का त्योहार इस हफ्ते मनाया जाना है।
त्योहार के चलते दुकानों में सिलेसिलाए कपड़ों और वस्त्रों की बिक्री बढ़ गई है। यही नहीं मीट की दुकानों में भी कारोबार में तेजी रही। बाजार जाने वाली सड़कों पर भारी जाम लग रहा है। गोनी खान और नौहट्टा जैसे बाजारों में सुबह से जाम की स्थिति रही। फुटकर विक्रेताओं ने लाल चौक और उसके आसपास के इलाकों में स्टॉल लगाए हैं। बैंकों और एटीएम पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं।


Download Android App
Download iOS App



