दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सोमवार तड़के सुरक्षा बलों के खोजी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते, सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मिलकर आतंकवादियों की तलाश में खोजी अभियान चलाया।
सुरक्षा बल जब उस खास ठिकाने की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।
आतंकवादियों के बच निकलने के मंसूबों को असफल करने के लिए आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेज दिया गया है। वही, प्रशासन ने शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।


Download Android App
Download iOS App




