हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को मजबूती देते हुए सोमवार को लाल बहादुर स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की तेलंगाना ईकाई के मुख्य प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा, “वह बेगमपेट हवाईअड्डे पर उतरेंगे।
वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को राष्ट्रीय राजधानी लौटेंगे।” उन्होंने बताया कि यह चुनाव के निकट खड़े तेलंगाना में मोदी का दूसरा दौरा है। मोदी ने पिछले सप्ताह निजामबाद और महबूबनगर में जनसभाओं को संबोधित किया था।
मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में सत्तारूढ़ टीआरएस और कांग्रेस को एक ही सिक्के के अलग-अलग पहलू बताया था और दावा किया था कि वे विधानसभा चुनाव में ‘‘मैत्री मैच’’ खेल रहे हैं। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने अभी तक तेलंगाना में दस चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से उनकी पार्टी को सत्ता में आने का मौका देने की अपील की है।


Download Android App
Download iOS App




