उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया। ओवैसी ने सीएम योगी को इतिहास में जीरो बताया है। ओवैसी ने एक रैली में योगी आदित्यनाथ को जवाब देते हुए कहा कि आप तारीख तो जानते नहीं, हिस्ट्री में जीरो हैं। निजाम हैदराबाद छोड़कर नहीं गए, उनको राजप्रमुख बनाया गया था।
ओवैसी ने कहा कि चीन से जंग हुई तो यही निजाम ने अपना सोना बेच दिया। ओवैसी ने सीएम योगी से सवाल करते हुए पूछा कि ये मुल्क आपका है, मेरा नहीं है ? क्या बीजेपी के खिलाफ बोलने, मोदी के खिलाफ बोलने, उसकी नीतियों की आलोचना करने, आरएसएस के खिलाफ बोलने और योगी पर बोलने से मुल्क से भगा दिया जाएगा।
ओवैसी ने कहा कि इनके यूपी सीएम हैदराबाद में टपक गए। बेचारे यूपी सीएम कह रहे कि अगर तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी तो ओवैसी को भगा देंगे। जिस तरह निजाम को भगाए थे। मैं इनको पूछ रहा हूं कि ये भगाने की बात तुम कब से कर रहे हो। दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने तांडूर की चुनावी रैली में कहा था कि अगर तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनती है तो ओवैसी को तेलंगाना छोड़कर उसी तरह भागना पड़ेगा, जैसे हैदराबाद के निजाम भागे थे।
तेलंगाना चुनाव : कांग्रेस ने चुनाव आयोग से गुलाबी बैलट पेपर हटाने की मांग की
सीएम योगी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने किस तरह निजाम (हैदराबाद के तत्कालीन शासक) को भागने पर मजबूर किया था। वहीं, एक अन्य जनसभा में संगारेड्डी में आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की राह में कांग्रेस बाधक बनी हुई है। इस पर ओवैसी ने चुनावी रैली में ही जवाब देते हुए जमकर भड़ास निकाली।


Download Android App
Download iOS App




