जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मुठभेड़, आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर चलाई गोलियां

Summary :

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।  उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के करीरी इलाके के वानिगम पायीं में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। 
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है और विस्तृत जानकारियों का इंतजार है। 

Desk Team