जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राज्य पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) और राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर) के सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित गुंद ब्राथ क्षेत्र को चारों तरफ घेर लिया।
एक अधिकारी ने कहा, “सुरक्षा बलों का घेरा कड़ा होते ही छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।” प्रशासन ने सोपोर में एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और सोपोर डिग्री कॉलेज बंद करने के आदेश दे दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



