Exit Poll 2024: जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दौरान 58.46 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। यहां पांच सीटों पर अलग-अलग चरणों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुए हैं। अब एग्जिट पोल आने वाले हैं। ऐसे में आप यहां जम्मू-कश्मीर एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट जान सकेंगे।
Highlights
- कल खत्म हुए लोकसभा चुनाव
- चुनाव के दौरान 58.46 फीसदी मतदान
- आज से शुरू हो रहे है
एकडिट पोल के नतीजे जारी
जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के शुरुआती चरण में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर 25 मई को मतदान हुआ। इस सीट पर करीब 51.35 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, इससे पहले जम्मू-कश्मीर की अन्य सीटें जम्मू-रियासी, उधमपुर, बारामूला व श्रीनगर सीट पर मतदान हो चुका है। जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन कारगर साबित हुआ। जहां जम्मू-उधमपुर व लद्दाख सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है।
वहीं श्रीनगर, बारामूला व अनंतताग सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस सीट पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने जम्मू संभाग की सीटों पर तो उम्मीदवार उतारे लेकिन कश्मीर संभाग की सीटों से दूरी बनाकर रखी।
देखें क्या कहते हैं एग्जिट पोल
एग्जिट पोल पर जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि विभिन्न एजेंसियों और चैनलों द्वारा किए गए सर्वेक्षणों के अनुसार, बीजेपी और एनडीए भारी बहुमत हासिल कर रहे हैं। देश की जनता ने तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त भरोसा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में इंडी गठबंधन को 0 से 2 सीटें तो वहीं एनडीए को 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी दो सीटें जीत रही हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस तीन सीटें जीत रही हैं। वहीं, इंडिया टीवी के सर्वे के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस को तीन सीटें मिल सकती हैं।
वहीं भाजपा को दो से तीन सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को एक सीट मिल सकती हैं। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने लद्दाख सहित तीन-तीन सीटों पर गठबंधन किया हुआ है।
साल 2019 में किसे कितनी मिली सीटें
साल 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस ने शिरकत की थी। इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को कश्मीर से तीन सीटें मिलीं। वहीं भाजपा को जम्मू की दो सीटें मिलीं थीं। वहीं एक अन्य सीट पर भी पार्टी ने जीत हासिल की थी।


Download Android App
Download iOS App






