जम्मू & कश्मीर की श्रीनगर में पंथा चौक के पास आज संदिग्ध विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब इलाके में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि पंथा चौके के बस स्टैंड के पास सफाई कर्मचारियों ने एक कूड़े के ढेर में आग लगा दी जिसके बाद यह विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज सुनने के बाद वहां मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
हालांकि विस्फोट के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बलों ने घटना स्थल पर पहुंच कर विस्फोट के कारणों की जांच शुरु कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



