फारूक अब्दुल्ला ने दाखिल किया श्रीनगर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र

Summary :

फारूक अपने बेटे व एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के साथ चुनाव अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी के कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। फारूक अपने बेटे व एनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के साथ यहां शहीदगंज इलाके स्थित चुनाव अधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी के कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

फारूक श्रीनगर सीट से पुनर्निवाचित होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी का समर्थन प्राप्त है। पार्टी ने एनसी अध्यक्ष के खिलाफ श्रीनगर से अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

Farooq Abdullah

NC नेता का विवादित बयान, कहा-पाक को अगर कोई एक गाली देगा तो मैं उनको दस गालियां दूंगा

इस सीट पर उनके अलावा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अगा मोहसीन, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के इरफान रजा अंसारी और भारतीय जनता पार्टी के खालिद जहांगीर चुनाव लड़ रहे हैं।

Desk Team