43 करोड़ की हेराफेरी मामले में फारूक अब्दुल्ला से ED कर रही पूछताछ, उमर बोले- ‘गुपकार’ का है यह बदला

Summary :

उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘पार्टी शीघ्र ही इस ईडी समान का जवाब देगी। यह पीपुल्स अलायंस के गुपकार समझौते पर जो पार्टियां एकजुट हुई हैं उसके बाद आने वाले दिनों में राजनीतिक प्रतिशोध से कम नहीं है।

जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए। मिली जानकारी के अनुसार ईडी जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री से 43 करोड़ रुपये की हेराफेरी के संबंध में पूछताछ कर रही है वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष थे।

इस मामले में फारुख अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, ‘पार्टी शीघ्र ही इस ईडी समान का जवाब देगी। यह पीपुल्स अलायंस के गुपकार समझौते पर जो पार्टियां एकजुट हुई हैं उसके बाद आने वाले दिनों में राजनीतिक प्रतिशोध से कम नहीं है। रिकॉर्ड सेट करने के लिए डॉ. साहब के आवास पर सीधे छापे नहीं मारे जा रहे हैं।”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में एक फिर से अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए एक गठबंधन बनकर तैयार हुआ है। इस गठबंधन में घाटी से विशेष दर्जा समापत होने के बाद अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके कश्मीर केंद्रित दल शामिल हैं। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूख अब्दुल्ला ने अपने गुपकार रोड़ वाले आवास पर गुरुवार को राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई।
बुधवार को अब्दुल्ला और महबूबा ने मुलाकात के बाद गुपकार घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं की बैठक बुलाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा के अलावा बैठक में शामिल होने वाले अन्य नेताओं में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन, भाकपा नेता मोहम्मद यूसुफ तारिगामी और अवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एएनसी) शामिल थे। कांग्रेस भी गुपकार घोषणा की हस्ताक्षरकर्ता थी, लेकिन इस बार बैठक में मौजूद नहीं थी। 

Desk Team