जम्मू : माता वैष्णो देवी की त्रिकुटा पहाड़ी पर आज इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई लेकिन यहां श्रद्धालुओं की तीर्थयात्रा जारी है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कुछ सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। यह सीजन की पहली बर्फबारी थी। उन्होंने बताया कि हिमपात के बावजूद 14000 से अधिक श्रद्धालु माता वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए पवित्र गुफा जाने की राह में हैं। इतनी ठंड के बाद भी तीर्थयात्रियों में गजब का उत्साह था और वे मंत्रोच्चार करते हुए आधारशिविर कटरा से भवन की ओर बढ़ रहे थे।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



