Ganderbal Encounter Update: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में देर रात एंटी-टेरर ऑपरेशन चलाया और इसी बीच जंगलो में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू और कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहामा इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सेना ने बताया कि सैनिकों ने सुनियोजित रणनीति अपनाते हुए प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकवादी मारा गया।
एक आतंकवादी ढेर
भारतीय सेना के अनुसार रात को अभियान शुरू किया गया, जिसके बाद रुक-रुक कर गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके चलते सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर दी है और अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि अभियान के दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और संदिग्धों को रोकने के लिए कहा तो उन्होंने गोलीबारी शरू कर दी जिसके जवाब ने जवानों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और एक आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया है।
तलाशी अभियान जारी है
भारतीय सेना के जवानों ने अरहामा इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। अभी भी गोलीबारी रुक-रुक कर जारी है और अतिरिक्त सेना को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ आतंकवादियों के छुपे होने की आशंका है क्योंकि सेना के जवानों ने पूरा दल देखा था। सर्च ऑपरेशन जारी है और आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने के लिए सतर्क जवान लगातार नजर बनाए हुए है।
LOC पर संदिग्ध ड्रोन
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के बीच LOC पर संदिग्ध ड्रोन भी मंडराता हुआ देखा गया। बता दें कि यह ड्रोन देर रात को अखनूर सेक्टर में देखा गया और कुछ समय तक भारतीय क्षेत्र में उड़ता रहा। सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है और आतंकवादी विरोधी अभियान भी जारी है।
ALSO READ: गांदरबल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका





















