जनरल रावत पहुंचे द्रास, LoC पर सुरक्षा, संचालन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की

Summary :

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती शहर द्रास का दौरा किया और केंद, शासित प्रदेश लद्दाख में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती शहर द्रास का दौरा किया और केंद, शासित प्रदेश लद्दाख में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल रावत ने दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे स्थान द्रास में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम स्थानों पर सुरक्षा स्थिति और सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। जनरल रावत ने अग्रिम स्थानों की अपनी यात्रा के दौरान सैनिकों से भी बातचीत की। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा स्थिति के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों को उनके उच्च मनोबल के लिए बधाई दी और उनसे संकल्पित और दृढ़ रहने का आह्वान किया।
इस बीच, रविवार सुबह द्रास के पास लामोचेन में सेना द्वारा ऑपरेशन विजय की कहानियों का वर्णन करने वाला एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां तोलोलिंग, टाइगर हिल, पीटी 4875 की लड़ई और अन्य प्रमुख विशेषताओं का वर्णन किया गया।
कारगिल युद्ध में विजय के 22 साल पूरे होने पर शुक्रवार को भारतीय सेना के 25 बाइक सवार उधमपुर से द्रास कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचे। दो दिवसीय बाइक रैली को उधमपुर से पीवीसी सूबेदार संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Shera Rajput