पश्चिम बंगाल भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष सौमित्र खान ने सोशल मीडिया पर पार्टी नेता सुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष के प्रति नाराजगी जताने के कई दिन बाद रविवार को अपनी टिप्पणियों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी की पेशकश की और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ और मजबूती से आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।
विष्णुपुर से सांसद खान ने रविवार को पार्टी की युवा इकाई की बैठक में कहा, ‘‘फेसबुक पर दिया गया बयान मेरी ओर से बड़ी गलती थी।इसलिए मैं माफी की पेशकश करता हूं और आप से माफी चाहता हूं। मुझे सोशल मीडिया पर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी।’’
गौरतलब है कि रविवार को सौमित्र और घोष अगल-बगल बैठे और हंसी-मजाक करते नजर आए। घोष ने बाद में पत्रकारों से कहा, ‘‘सौमित्र भावुक व्यक्ति हैं। मेरे मन में उनके लिए कोई द्वेष नहीं है। वह युवा मोर्चा का नेतृत्व करते रहेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



