जम्मू-कश्मीर में 11 जनवरी को बर्फबारी की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का पड़ेगा प्रभाव

Summary :

गुलमर्ग में -4.6°C, श्रीनगर में -3.2°C तापमान दर्ज

जम्मू-कश्मीर की वादियां बर्फ की चादर से ढ़की हुई है। घाटी में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ेगा, जिससे 11 जनवरी औऱ 12 जनवरी को कश्मीर में मौसम बदल जाएगा। साथ ही कई पहाड़ी इलाकों मे बर्फबारी की भी संभावना है। अभी कश्मीर में मौसम शुष्क रहा था लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। जम्मू-कश्मीर में कई जगह तापमान शून्य से नीचे है।

जम्मू-कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। गुलमर्ग की सुंदरता औऱ बर्फबारी देखने के लिए कई पर्यटक यहां आते है। गुलमर्ग में -4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में -3.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -10.3 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 4.8 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में -3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यातायात परिचालन प्रभावित

जम्मू-कश्मीर में कई जगहें बर्फबारी से सड़कों में बर्फ जमा हो गई है। जिससे यातायात परिचालन प्रभावित हो गया। बर्फ हटाने का कार्य जारी है। वहीं श्रीनगर हवाई अड्डे में विमान परिचालन सामान्य रहा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।