जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से हिज्बुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले आतंकवाद की राह पर निकले मुजम्मिल शाह को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में पतिमुहल्ला पालमार के कुलना वन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से एक ग्रेनेड, एक मैगजीन और एके-47 राइफल की 30 गोलियां बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, डेक्चन थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



